बड़ी खबर-पटाखा फोड़ साइलेंसरों के विरुद्ध उधमसिंहनगर पुलिस की कड़ी कार्यवाही,तेज आवाज वाले 250 रेट्रो साइलेंसर किए ध्वस्त,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

UTTARAKHAND POLICE

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर डॉ मंजुनाथ नाथ टि सि द्वारा कान फोड़ साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।

इसी क्रम में इंदिरा चौक के पास यातायात कार्यालय में एसएसपी के आदेशानुसार ,एसपी क्राइम अभय सिंह की मौजूदगी में रैटरो साइलेंसर की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

साइलेंसर पर बुलडोजर चला कर नष्ट किए गए। एसपी क्राइम ने बताया कि यातायात पुलिस और सीपीयू ने चैकिंग के दौरान रैटरो साइलेंसर लगी बाईकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई के रैटरो व पटाखा छोड़ने वाले साइलेंसर निकालें गये।

इस दौरान एसपी क्राइम ने अधीनस्थों को कड़े निर्देश दिए कि शहर में अराजकता फ़ैलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करें। अराजकता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

उन्होंने कहा कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई में जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि तकरीबन 6 माह में की गई कार्रवाई में निकाले गए करीब 250 रेट्रो साइलेंसर की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

इस मौके पर यातायात निरीक्षक विजय विक्रम, सीपीयू निरीक्षक राकेश बिष्ट, एसआई सतपाल पटवाल, एएसआई सुमन,जितेंद्र तिवारी,रवि कुमार, मनोज कुमार, नंदू, मनोहर सिंह, दीपक भट्ट, गुरु दत्त जोशी, नारायण कुमार आदि मौजूद थे।

Ad_RCHMCT