आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर पुलिस का सख्त रवैया, 21 मुकदमे दर्ज

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों, आपत्तिजनक पोस्टों के संबंध में जनपद के विभिन्न थानों में अब तक 21 अभियोग पंजीकृत किये गए हैं। जनपद पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर निरंतर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। भ्रामक खबरों, आपत्तिजनक पोस्टों का स्वत: संज्ञान लेते हुए दून पुलिस द्वारा निरंतर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिह कुँवर का कहना हैं की भ्रामक खबरों/ आपत्तिजनक पोस्टों के माध्यम से सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले के विरुद्ध एनएसए के तहत कार्यवाही की जाएगी। विगत कुछ समय से सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करते हुए कुछ अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक खबरे/ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट की गई थी। जनपद पुलिस द्वारा उक्त संवेदनशील मुद्दों पर सतर्क दृष्टि रहते हुए विगत 6 माह के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें /आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध 21 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। जिनमें से11 अभियोग सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले वक्तव्य व वीडियो प्रसारित करने के संबंध में है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

जनपद पुलिस इन मुद्दों के प्रति बेहद गंभीर और संवेदनशील है तथा सोशल मीडिया के माध्यम से सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले लोगों पर पुलिस द्वारा निरंतर रूप से सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, ऐसे सभी अराजक तत्वों के विरुद्ध पुलिस द्वारा आईपीसी तथा आईटी एक्ट के तहत सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। साथ ही ऐसे सभी व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किसी पोस्ट से यदि किसी प्रकार की कोई कानून व्यवस्था अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न होती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध के एनएसए के तहत भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा की जनपद पुलिस का आमजन से अनुरोध है कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित की जा रही भ्रामक खबरों तथा आपत्तिजनक पोस्टो पर ध्यान ना दें तथा ऐसी किसी पोस्ट को बिना सोचे समझे आगे प्रसारित ना करें। व्यवस्था बनाए रखने में जनपद पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करें।

Ad_RCHMCT