हाईकोर्ट की सख्ती: नगर निगम की कूड़ा निस्तारण कंपनी का ठेका रद्द करने पर अंतरिम रोक

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने देहरादून नगर निगम द्वारा कूड़ा निस्तारण का कार्य कर रही कंपनी मैसर्स एकॉन वेस्ट मैनेजमेंट सॉल्यूशन प्रा. लि. का ठेका निरस्त करने की कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी. नरेंदर और न्यायमूर्ति आलोक महरा की खंडपीठ ने पारित किया। मामले की अगली सुनवाई 24 जून 2025 को निर्धारित की गई है।

खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा कि इससे पूर्व 29 अप्रैल 2025 को एकल पीठ ने यह मानते हुए मामला समाप्त कर दिया था कि नगर निगम पहले जारी निरस्तीकरण आदेश को वापस लेकर नई प्रक्रिया शुरू करेगा। लेकिन इसके विपरीत, नगर निगम ने कुछ ही दिनों बाद पुनः वैसा ही आदेश जारी कर दिया, जो न्यायालय के आदेश की स्पष्ट अवहेलना है।

यह भी पढ़ें 👉  चीना पीक के दुर्गम जंगलों में लापता युवक की खोज: नैनीताल पुलिस, SDRF और डॉग स्क्वॉड का बड़ा सर्च अभियान

न्यायालय ने स्पष्ट किया कि निगम द्वारा पारित आदेश में प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पूर्ण उल्लंघन किया गया है। न तो कंपनी को कोई कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, और न ही कोई विश्वसनीय साक्ष्य प्रस्तुत किया गया, जिससे यह सिद्ध हो सके कि कंपनी ने अनुबंध के तहत अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही तरीके से नहीं किया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध गतिविधियों पर पुलिस का कड़ा प्रहार: काशीपुर में गड्ढा कॉलोनी स्थित जुए के अड्डे का भंडाफोड़, 12 लोग दबोचे

खंडपीठ ने नगर निगम की कार्यप्रणाली को ‘प्रशासनिक मनमानी’ करार देते हुए सवाल किया कि जब निगम के पास संबंधित वार्डों में मकानों और प्रतिष्ठानों की वास्तविक संख्या का ही डेटा नहीं है, तो फिर ठेके की राशि का निर्धारण किस आधार पर किया गया?

निगम ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यह कार्यवाही जिलाधिकारी देहरादून की एक गोपनीय रिपोर्ट के आधार पर की गई थी। इस पर अदालत ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी गुप्त रिपोर्ट के आधार पर न तो किसी कंपनी का ठेका रद्द किया जा सकता है और न ही उसे ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। यह न्यायिक पारदर्शिता के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक सजेगा राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला: 250 स्टालों पर दिखेगी देशभर के उत्पादों की झलक

अदालत ने निगम के 2 मई 2025 के आदेश पर स्थगन देते हुए कहा कि जब तक उचित प्रक्रिया नहीं अपनाई जाती, ऐसे निर्णय टिक नहीं सकते। अब इस प्रकरण की अगली सुनवाई 24 जून को होगी, जिसमें न्यायालय पूरे मामले की विस्तृत समीक्षा करेगा।

Ad_RCHMCT