एकाएक नदी में बढ़ गया जलस्तर, युवक डूबा, तलाश शुरू

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। जलस्तर बढ़ने से एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। एसडीआरएफ युवक की खोजबीन में जुट गई है। बहरहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कल्याणी नदी में युवक के डूबने की खबर मिली। बताया जाता है कि युवक रंपुरा स्थित इमली मोहल्ला क्षेत्र में कल्याणी नदी में डूबा है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

नदी में पानी का बहाव तेज होने के चलते वह बह गया है। इस सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से जानकारी जुटाने के बाद युवक की खोजबीन में अभियान चला दिया। बहरहाल युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। 

Ad_RCHMCT