राहुल गांधी पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, हिंदू धर्म से बहिष्कार की घोषणा

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। ज्योतिषपीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हाल ही में संसद में मनुस्मृति को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे सनातन धर्मावलंबियों की भावनाएं आहत हुई हैं। इस संबंध में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। ऐसे में उन्हें हिंदू धर्म से बाहर करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने यह बयान बदरीनाथ धाम स्थित शंकराचार्य आश्रम में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दिया। उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थलों की गरिमा बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, लेकिन कुछ लोग वहां अमर्यादित आचरण कर धार्मिक वातावरण को दूषित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थाटन और पर्यटन के बीच स्पष्ट अंतर समझना चाहिए, क्योंकि तीर्थस्थल श्रद्धा और साधना के केंद्र होते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

उन्होंने यह भी कहा कि देवभूमि में आने वाले हर श्रद्धालु को दर्शन की समुचित व्यवस्था मिलनी चाहिए, ताकि कोई भी श्रद्धालु बिना दर्शन किए वापस न लौटे। उन्होंने चारों धामों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग भी दोहराई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

इसके अतिरिक्त, स्वामी जी ने बताया कि हाल ही में हुए पहलगाम हमले में मारे गए श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए ज्योतिर्मठ की ओर से ब्रह्मकपाल में विशेष श्राद्ध अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा।

Ad_RCHMCT