‌इंस्टाग्राम में दोस्ती के बाद किशोरी को बंधक बनाकर किया दुुराचार, आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मेरठ के एक युवक ने देहरादून में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 साल की किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। इसके बाद वह बहला-फुसलाकर किशोरी को मेरठ ले गया, जहां उसने दो माह तक कब्जे में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। रायपुर थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर किशोरी को मुक्त कराया।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम के अनुसार, 27 मई को क्षेत्र से 13 साल की किशोरी लापता हो गई थी। किशोरी के पिता ने इसकी शिकायत थाने में दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोरी परिवार को सदस्यों का फोन लेकर चोरी-छिपे किसी से बात करती थी। साथ ही पिता के मोबाइल फोन से उसने इंस्टाग्राम पर आइडी बनाई हुई है। आइडी खोलने पर पता चला कि किशोरी की हर फोटो और वीडियो पर एक युवक ने लाइक व कमेंट किए हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

जानकारी जुटाने पर पता चला कि युवक मेरठ का रहने वाला है। इस पर 21 जुलाई को पुलिस टीम मेरठ गई। पुलिस ने वहां से आरोपित विकास कश्यप (उम्र 22 वर्ष) को दत्तावली गेसूपुर, जिला मेरठ से गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को भी बरामद कर लिया। किशोरी ने अपने बयान में दुष्कर्म की बात कही। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Ad_RCHMCT