हिंसा के बाद तनाव बरकरार, हिन्दूवादी नेता को उठाने से से भड़का आक्रोश, बाजार बंद

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद आज भी तनाव बरकरार है। पुलिस द्वारा हिंदूवादी संगठन के एक नेता को हिरासत में लेने के बाद स्थिति और बिगड़ गई, जिससे पलटन बाजार पूरी तरह बंद कर दिया गया है। स्थानीय व्यापारियों ने घंटाघर पर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

कल की घटना के संदर्भ में, विकास वर्मा सहित 30 से 35 नामजद लोगों और 150 अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है। यह बवाल उस समय शुरू हुआ जब एक किशोरी अपने प्रेमी से मिलने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची, जिसके बाद दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता

पथराव के दौरान, पुलिस की गाड़ी सहित कई अन्य वाहनों को नुकसान पहुंचा, और एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। अन्य कई लोग भी इस झड़प में चोटिल हुए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को हटाया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

घटना के बाद रेलवे स्टेशन के परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, लेकिन स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। लड़की जीआरपी के पास है जबकि लड़का आरपीएफ के पास सुरक्षित है। पुलिस अब मामले को शांति से सुलझाने के लिए प्रयास कर रही है।

Ad_RCHMCT