यहां धर्म छिपाकर लड़की को जबरन धर्मांतरण के लिये मजबूर करने वाला आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने धर्म छिपाकर लड़की को जबरन धर्मांतरण के लिये मजबूर करने और जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नई सड़क रेगर मोहल्ला डीग भरतपुर राजस्थान में रहने वाले एक सख्श द्वारा कोतवाली विकासनगर मे लिखित तहरीर देते हुये पुलिस को बताया कि फैशल शैख़ पुत्र मोहमद इरफान निवासी मेहुनवाला खालसा विकासनगर देहरादून द्वारा इंस्टाग्राम के माध्यम से उनकी पुत्री के साथ अपना धर्म बदलकर दोस्ती की गई और अपने को गोआ के होटल मालिक बताकर विश्वास में लेकर लड़की से मिलकर उसकी अश्लील फोटो ले ली।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

जब लड़की फैजल के बातों में आ गयी, तो लड़की द्वारा अपने पिता को साथ लेकर फैजल के घर देखने मेहुवाला आ गयी। जब लड़की और उसके पिता को पता चला कि फैजल मुस्लिम है, और फैजल का गोआ में होटल भी नही है और न ही लड़का इंटर पास है, तो लड़की के पिता मदनलाल द्वारा फैजल को शादी के लिये मना किया गया। जिस पर फैजल द्वारा लड़की पर मुस्लिम बनकर शादी करने का दबाव बनाया गया। जब लड़की नही मानी तो जान से मारने की धमकी दी गयी और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली विकासनगर में अभियुक्त फैजल के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या-167/23 धारा-506, 383IPC व 3/5 उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतंत्रता का अधिनियम 2018 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने साक्ष्य संकलन के  दौरान अभियुक्त फैजल को सांय मेहुवाला से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में आज जेल भेजा गया। अभियुक्त फैशल शैख़ पुत्र मोहमद इरफान निवासी मेहुनवाला खालसा विकासनगर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे एसआई अर्जुन सिंग गुसाईं, पुलिस कांस्टेबल संदीप कुमार, पुलिस कांस्टेबल सोनू राम शामिल थे।

Ad_RCHMCT