रामनगर धनगढ़ी गधेरे पर हुई दुर्घटना में शामिल आरोपी बस चालक अरेस्ट, भेजा गया जेल

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal ramnagar रामनगर आज पुलिस ने धनगढ़ी गधेरे बस दुर्घटना के मुख्य आरोपी अतिकुर्रहमान पुत्र मोहम्मद उस्मान निवासी बड़ी मस्जिद के पास खताडी रामनगर में गिरफ्तार किया है, बस दुर्घटना में दो शिक्षकों की मौत हो गई थी और पांच अन्य लोग घायल थे।

प्रभारी निरीक्षक की नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अतिकुर्रहमान को चौकी खताडी में पूछताछ के लिए बुलाया पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया की बस संख्या uk04 का 0422 का पंजीकृत स्वामी है और 11 अगस्त को वही स्वयं इस बस को चल रहा था और बस रामनगर से चौखुटिया को जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  चीना पीक के दुर्गम जंगलों में लापता युवक की खोज: नैनीताल पुलिस, SDRF और डॉग स्क्वॉड का बड़ा सर्च अभियान


आरोपी के बयान और साक्ष्यों के आधार पर अतिकुर्रहमान को अपराध के बारे में सूचित कर गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया

Ad_RCHMCT