बारात से लौट रही कार हुई हादसे का शिकार, एक की मौत

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट से आज फिर दुखद खबर सामने आई है। गंगोलीहाट बारात से वापस लौट रही एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राजस्व वृद्धि के लिए एआई (AI) का सहारा: मुख्य सचिव ने दिए कर चोरी रोकने को AI आधारित तंत्र और विभागों के डेटा इंटीग्रेशन के निर्देश

जानकारी के अनुसार जीप संख्या यूके 04 टीए, 1505 देर रात बारात से लौटते समय त्रिपुरा देवी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें चिराग बाफिला पुत्र जगत सिंह 28 वर्ष ग्राम बिलात की मौत हो गई। हादसे में पुष्कर कुमार सागुडी 32 वर्ष पुत्र राजेंद्र राम निवासी सानी खेत और राजेन्द्र राम वर्ष 56 पुत्र फकीर राम बडेत घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  सड़कों को गड्ढामुक्त करने की डेडलाइन तय: 15 अक्टूबर तक हर हाल में गड्ढामुक्त हों प्रदेश की सड़कें — सीएम धामी के जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश

घायलो को 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरीनाग लाया गया। जहां पर डा. सिद्धार्थ पाटनी ने चिराग को मृत घोषित किया। अन्य घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Ad_RCHMCT