जी-20 समिट की तैयारियों का आयुक्त ने लिया जायजा, दिए यह निर्देश

ख़बर शेयर करें -

रामनगर/हल्द्वानी। रामनगर में आगामी 28 से 30 मार्च तक जी-20 समिट के आयोजन की तैयारियों को लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, आईजी नीलेश आनन्द भरणे तथा जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के साथ ही अन्य अधिकारियों ने गडप्पू से रामनगर तक सड़क मार्ग का टैम्पो ट्रेवल्स में बैठकर संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान कुमाऊं आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए।

गडप्पू से रामनगर तक विभिन्न दीवारों पर सौन्दर्यीकरण के कार्यों में कुमाऊंनी संस्कृति की झलक की आयुक्त ने सराहना की, और कहा कि कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा लोनिवि के द्वारा सडक के किनारें ड्रेसिंग मे तेजी की आवश्यकता है, रामनगर कोसी बैराज में पार्क, रेलिंग और आसपास के सौन्दर्यीकरण के कार्यों की सराहना करते हुये कहा कि कार्यों में अधिक गति लाने की आवश्यकता है। 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

  मंगलवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे और जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के साथ जी-20 समिट के विदेशी मेहमानों के पंतनगर से रामनगर तक के रूट में नैनीताल जिले के अंतर्गत आने वाले गडप्पू से रामनगर तक सड़क मार्ग का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों के किनारे सौंदर्यीकरण कार्य को तेजी के साथ किए जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा गड़प्पू से रामनगर तक सड़क किनारे अतिक्रमण को हटाए जाने को कहा। इसके अलावा यूपीसीएल के विद्युत लाइनों के पोल कई जगह क्षतिग्रस्त व पुराने हैं और कई जगह लटके हुए हैं, उनको ठीक करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई जगह प्राइवेट प्रॉपर्टीज में कंस्ट्रक्शन मैटेरियल छोड़ा गया है उसे भी हटाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

कुमाऊं कमिश्नर ने बताया कि जी 20 समिट के आयोजन के लिए शहर के लोगों से भी निवेदन कर पूरे शहर को एक रूप देने को कहा गया है जिससे कि इस समिट में चार चांद लगाए जा सके।गौरतलब है कि 28 से 30 मार्च तक रामनगर में जी 20 समिट का आयोजन होना है जिसमें लगभग 76 विदेशी मेहमान तथा 36 स्वदेशी मेहमान पहुंचेंगे जिनको पंतनगर एयरपोर्ट से रामनगर तक सड़क मार्ग द्वारा लाया जाएगा। इसी के तहत सड़क सुदृढ़ीकरण सहित अन्य कार्य तेजी के साथ कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

निरीक्षण दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भागीरथी जोशी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, एसपी सिटी हरबंस सिंह, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल, रेखा कोहली, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान विशाल सक्सेना, आरटीओ संदीप सैनी, नंदकिशोर के साथ ही विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT