दूसरी के चक्कर में पहली वाली को घर से निकाला, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। एक व्यक्ति ने दो महीने पहले दूसरी शादी करने के कारण पहली बीवी को घर से निकाल दिया। पहली बीवी ने इस बाबत पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार वारंटी 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गिरफ्तार

उक्त मामला कोतवाली रूड़की अन्तर्गत ग्राम ढण्डेरी ख्वाजगीपुर का है। घटना की बाबत वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेश गंगवार ने बताया कि ग्राम ढण्डेरी निवासी सौरभ ने तीन साल पहले सरिता निवासी ग्राम चन्दनपुर थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर से शादी की थी।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

गत कुछ माह पहले सौरभ ने सरिता को घर से निकाल दिया और पास के गांव में अपनी दूसरी शादी तय करा ली। सरिता की तहरीर पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT