पुलिस जिस युवती को तलाशती रही, हाईकोर्ट के आदेश के बाद उसे ही देनी पड़ी सुरक्षा

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। पुलिस बीती 29 जून से जिस युवती को पुलिस तलाश कर रही थी अब उस युवती को ही पुलिस को सुरक्षा देनी पड़ रही है। उक्त मामला कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत हरिद्वार रोड स्थित योगग्राम का है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

घटना की बाबत वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया कि गत 29 जून को योगग्राम में पढने वाली छात्रा स्वाति निवासी उत्तम नगर दिल्ली यहां से लापता हो गयी थी। इसके बाद स्वाति ने शादीशुदा अंकित बंसल निवासी कुरूक्षेत्र हरियाणा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत 2047’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

इसके बाद स्वाति ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट चण्डीगढ में आवेदन करके अपने भाई विजय से जान का खतरा जताया है। पुलिस द्वारा हाईकोर्ट के आदेशों का पालन किया जा रहा है।

Ad_RCHMCT