गर्मी से निजात पाने के लिए गंगनहर में उतरे कांवड़िये पानी के तेज बहाव में बहे, पुलिस कर रही तलाश

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे दिल्ली के दो कांवड़िये बीती रात गंगनहर में नहाते समय बह गए। जिन्हें स्थानीय जल पुलिस द्वारा काफी तलाश किया, मगर सफलता नहीं मिल पाई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के पीएनजी महाविद्यालय में गरिमापूर्वक मनाया गया ‘जनजातीय गौरव दिवस’: भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों और जनजातीय विरासत का किया स्मरण

इस बाबत सीओ रूड़की पल्लवी त्यागी ने बताया कि बीती रात लक्की निवासी बदरपुर दिल्ली तथा शिवम निवासी कालकाजी दिल्ली गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस का कड़ा प्रहार: महज 06 घंटे के भीतर कुख्यात 'ITI गैंग' के 04 आरोपी गिरफ्तार

गर्मी के कारण वे दोनों नगर निगम पुल के नीचे गंगनहर में नहाने लगे। इसी दौरान पानी के तेज बहाव के चलते वे दोनों गंगनहर में बह गये। पुलिस द्वारा उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Ad_RCHMCT