यहां हुई दिलदहलाने वाली वारदात, पति ने धारदार हथियार से पत्नी का रेत दिया गला

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। यहां दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है। मामूली कहासुनी में गुस्साए पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित पति की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से 15 कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

घटना हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र के बुक्कनपुर गांव की है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह बुक्कनपुर गांव निवासी मुस्तकीम (45) का अपनी पत्नी आसमा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी बीच गुस्से में पति आपा खो बैठा और गंडासे से पत्नी की हत्या कर फरार हो गया। 

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घर पर मौजूद उसके बच्चों ने घबराकर शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। मृतका के दोनों तीन बेटे और दो बेटियां है।

Ad_RCHMCT