धर्म नगरी में सामने आया देह व्यापार का मामला, चार महिलाओं को किया मुक्त

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के धर्म नगरी हरिद्वार में देह व्यापार के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं जिसे रोकने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार कार्यवाही की जाएगी लेकिन इसके बावजूद भी देह व्यापार में लोगों के द्वारा ऐसे काम लगातार किए जा रहे हैं यहां के थाना रानीपुर में अब नौकरी के बहाने छोटे छोटे बच्चों वाली महिलाओं से देह व्यापार का धंधा कराये जाने की पोल खुल आयी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में शोक की लहर: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

पुलिस ने इस मामले में 4 महिलाओं को उनके दो बच्चों समेत धंधेबाजों के कब्जे से छुड़ाकर मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि उन्हें नौकरी के बहाने देह व्यापार के धंधे में लाने वाली एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की संयुक्त टीम ने दादूपुर क्षेत्र में छापा मारा छापेमारी के दौरान 4 महिलाओं और उनके दो बच्चों को एक कमरे से बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: 11 केंद्रों पर 3874 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इन चारों महिलाओं को सिडकुल क्षेत्र की फैक्ट्रियों में नौकरी के बहाने बिहार से यहां लाया गया था, यहां लाकर उनसे देह व्यापार कराने वाले खुद को रवि और सिमरन निवासी न्यू पटेल नगर सहारनपुर बताये, मामले में 1 पुरुष व महिला को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री धामी; नवनिर्वाचित सचिवालय संघ कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह के मुताबिक इन महिलाओं को किराए पर कमरा लेकर रखा गया था, छापेमारी के बाद पुलिस द्वारा उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Ad_RCHMCT