घर में घुसे दबंगों ने मां-बेटों के साथ की मारपीट, नगदी-जेवर लूटे

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में नूरी मस्जिद इन्द्रानगर निवासी राजकली केसरवाली पत्नी लाल चन्द्र केसरवानी ने कहा है कि अरबाज , इमरान , शाहरुख , इसरार , शहरुख खान पुत्र साजिद अपने साथियों के साथ उसके घर में घुस आये और मारपीट पर उतारू हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

आरोप है कि उसके साथ ही उसके पुत्रों शेलैष केसरवानी , सुशील केसरवानी , ऋषभ केसरवानी , उमेश केसरवानी पर जानलेवा हमला बोला गया। साथ ही दुकान में तोड़फोड़ कर 26 हजार की नगदी के अलावा सोने की चेन व मंगलसूत्र लूट लिए। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी दे गए। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Ad_RCHMCT