फ्लाईओवर पर मिली लाश का राज़ खुला, दो कातिल दबोचे गए

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार यह हत्या आपसी मारपीट के दौरान की गई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 24 दिसंबर को राजधानी देहरादून की कोतवाली डोईवाला क्षेत्र अंतर्गत लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान दीपक पुत्र स्वर्गीय चैतराम, निवासी ऋषिनगर, सहस्त्रधारा रोड, रायपुर (देहरादून) के रूप में हुई। शव को कब्जे में लेकर कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा कोरोनेशन अस्पताल में पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

अगले दिन 25 दिसंबर को मृतक की पत्नी श्रीमती ज्योति, निवासी ऋषिनगर, सहस्त्रधारा रोड, रायपुर, देहरादून ने थाना रायपुर में तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को जोनी नामक व्यक्ति उनके पति दीपक उर्फ दीप्पू को अपने साथ ले गया था, जिसके बाद उनके पति की हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने सीएम धामी से की मुलाकात; मुख्यमंत्री ने मांगों के नियमानुसार परीक्षण और जल्द समाधान के दिए निर्देश

मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में मु.अ.सं. 333/2025, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  जल जीवन मिशन: 100% 'हर घर जल' का लक्ष्य समय पर करें पूरा; सीएम धामी ने नियमित पानी और योजनाओं के रख-रखाव के दिए कड़े निर्देश

जांच के दौरान पुलिस टीम को पता चला कि नामजद अभियुक्त भुवनेश चंद्र उर्फ जॉनी तथा एक अन्य अभियुक्त नाथीराम इस हत्या में शामिल थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थानो रोड, कोठारी मोहल्ला के पास, जौलीग्रांट (डोईवाला) से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Ad_RCHMCT