स्टोन क्रशर से उठने वाली धूल से रामनगर के वाशिंदे परेशान, आयुक्त ने दिए यह निर्देश

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हेतु मण्डलायुक्त दीपक रावत ने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में अधिकारियों और फरियादियों को आमने-सामने सुनकर समस्याओं का निस्तारण किया।

जनसुनवाई कार्यक्रम में भूमि सम्बन्धित विवाद काफी संख्या में आने पर आयुक्त ने आमजनता से अपील की है कि भूमि क्रय करने के पश्चात भूमि की चाहरदीवारी अवश्य करालें तथा समय-समय पर क्रय की गई भूमि की रेखदेख भी अवश्य करें। उन्होंने कहा कि काफी लोग भूमि क्रय करने के उपरान्त भूमि की ना तो चाहरदीवारी करते हैं ना ही देखरेख करते है कुछ समय पश्चात उक्त क्रय की गई भूमि पर अतिक्रमण हो जाता है। उन्होंने कहा अतिक्रमण से बचने के लिए क्रय की गई भूमि पर चाहरदीवारी के साथ ही मानिटरिंग की जाए जिससे अतिक्रमण से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

ग्राम चैनपुरी, चिल्किया तहसील रामनगर के दर्जनों ग्रामवासियों ने आयुक्त को बताया कि नैनी स्टोन इण्ड्रस्टी के नाम से स्ट्रोन क्रेशर लगा है क्षेत्रवासियों ने बताया कि जिस स्थान पर स्टोन क्रेशर स्थापित है वहां पर किसानों द्वारा खेती के साथ ही बागवानी भी की जाती है। जिससे धूल के कारण खेती व बागवानी के साथ ही क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। आयुक्त ने उपजिलाधिकारी रामनगर के साथ ही खनन अधिकारियों को निर्देश दिये कि खनन का स्टॉक का जिस स्थान पर भण्डारण किया गया है उस स्थान से तीन मीटर की चाहरदीवारी ऊंची हो तथा समय-समय पर मार्ग मंे पानी का छिडकाव किया जाए एवं खनन सामग्री एक स्थान से दूसरे स्थान को ढक कर ले जायी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

  नगर निगम द्वारा मल्ला गोरखपुर-नवाबी रोड में सडक निर्माण का कार्य किया जा रहा है पिछले जनता मिलन कार्यक्रम में शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गई थी कि सड़क की गुणवत्ता काफी खराब है जिस पर आयुक्त ने शिकायतकर्ता, नगर निगम के अधिकारी एवं ठेकेदार को बुलाया संवाद करने पर 250 मी0 सड़क की गुणवत्ता काफी खराब होने की पुष्टि हुई। जिस पर आयुक्त ने 250मी0  में पुनः सड़क बनाने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

इसके साथ ही जनमिलन में रमेश शर्मा निवासी मल्ला चोरगलिया ने बताया कि धोखे से उनकी भूमि को नरेश पुरी ने अपने नाम रजिस्ट्री कर दाखिल खारिज कर लिया गया। जिस पर आयुक्त ने राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार, शिकायतकर्ता को राजस्व अभिलेखों के साथ आगामी जनमिलन कार्यक्रम में उपस्थित रहने के निर्देश दिये। जनमिलन कार्यक्रम में आयुक्त श्री रावत  द्वारा अधिकांश शिकायतों का निस्तारण शिकायकर्ता एवं अधिकारियों के साथ संवाद कर समाधान किया।  

Ad_RCHMCT