सैन्य धाम निर्माण में लगेगा यहां की प्रमुख नदियों का जल, यहां से इन्होंने रवाना किया जल का वाहन

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। सैन्यधाम निर्माण के लिए पवित्र नदियों का जल एकत्रित किया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार को भी हल्द्वानी से जल लेकर वाहन देेहरादून के लिए रवाना हुआ। 

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय हल्द्वानी परिसर में सोमवार को अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, विधायक लालकुऑ डॉ. मोहन सिंह बिष्ट तथा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल0 सुबोध शुक्ला द्वारा जनपद की प्रमुख नदियों रामगंगा तरंगिणी, गौला तटिनी तथा कोसी सरिता के जल को कलशों में भरकर सैन्यधाम देहरादून के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: लालकुआं पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप उत्तराखण्ड के पांचवें धाम के रूप में सैन्यधाम का निर्माण कार्य जनपद देहरादून के गुनियालगांव में प्रगति पर है। 

यह भी पढ़ें 👉  विकास को रफ्तार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने केंद्रीय व बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा की; चारधाम रूट पर ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाने के निर्देश

विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि पांचवें धाम सैन्यधाम में द्वितीय विश्वयुद्ध से लेकर अब तक उत्तराखंड के जितने भी सैनिक शहीद हुए हैं, उन सबके चित्र लगाए जाएंगे साथ ही उन सभी के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। कार्यक्रम में कै0 सोबन सिंह भड़, कै0 गोविन्द सिंह, पार्षद धीरज पाण्डे आदि मौजूद रहे। 

Ad_RCHMCT