प्रदेश सरकार के इस कार्य से अधिवक्ताओं में खुशी की लहर, सीएम का जताया आभार

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। बार एसोशियेशन देहरादून के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा एवं सचिव राजबीर सिंह बिष्ट ने नए कोर्ट परिसर (पुरानी जेल) मे अधिवक्ताओ के चैम्बर निर्माण हेतु सरकार द्वारा आवंटित भूमि के दाखिल ख़ारिज एवं शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से  मुलाक़ात की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 9.87 लाख पेंशनभोगियों के खातों में हस्तांतरित किए ₹146.32 करोड़; डीबीटी के जरिए जुलाई माह की पेंशन जारी

जिसमे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा भी देहरादून के अधिवक्ताओ के हित मे मुख्यमंत्री से पैरवी की गयी। मुख्यमंत्री धामी द्वारा जिलाधिकारी देहरादून को तत्काल फोन पर इस कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण करने को निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' पोर्टल लॉन्च: मेधावी छात्रों को JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग देगी धामी सरकार; सरकारी नीतियों में शामिल होंगे विद्यार्थियों के सुझाव

बार एसोशियेशन देहरादून के अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा सहयोग हेतु मुख्यमंत्री धामी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया गया।

Ad_RCHMCT