महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म सीएमओ इस घटना पर पल्ला झाड़ते नजर

ख़बर शेयर करें -

धर्मनगरी हरिद्वार में देश और विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं हरिद्वार में कुंभ और अर्ध कुंभ मेले के साथ ही कई बड़े गंगा स्नान भी होते है मगर उसके बावजूद भी हरिद्वार की स्वास्थ्य सुविधा बिल्कुल ही लचर है एक मामला सामने आया है जिसमे एक गर्भवती महिला को उपचार ना मिल पाने के कारण महिला ने मेला अस्पताल के बाहर सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया गर्भवती महिला के सड़क पर बच्चे को जन्म देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वहीं विभागीय अधिकारी इस मामले से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

महिला द्वारा सड़क पर नवजात को जन्म देने के मामले पर जब सीएमओ से पूछा गया तो वह भी इस मामले से पल्ला झाड़ते नजर आए सीएमओ खगेंद्र सिंह का कहना है कि108 एंबुलेंस उनके विभाग से संबंधित नहीं है इसका संचालन स्टेट गवर्नमेंट से होता है सीएमओ द्वारा महिला और उनके परिजनों को ही कटघरे में खड़ा कर दिया सीएमओ ने कहा की महिलाओं को परिजनों द्वारा वक्त रहते ही हॉस्पिटल लेकर जाना चाहिए था मामला संज्ञान में आया है इसकी जांच की जाएगी इनका कहना है कि महिला हॉस्पिटल में नहीं पहुंची थी इस कारण सड़क पर ही डिलीवरी हुई है मगर सीएमओ साहब के पास इसका जवाब नहीं कि आखिर अगर ऐसी घटना हो जाती है तो स्वास्थ्य विभाग कितनी तेजी से लोगों का उपचार करता है

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

रात करीब एक बजे महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो वह अपने पति के साथ अस्पताल के लिए निकली घर से निकलते ही मेला अस्पताल के बाहर पहुंची तो महिला को ज्यादा दर्द होने लगा और वह चिल्लाने लगी महिला की चीख पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लोगों ने ना केवल 108 बल्कि पास में ही स्थित जिला चिकित्सालय की एंबुलेंस को भी सूचना दी लेकिन दोनों ने ही आने की जरूरत नहीं समझी इसके बाद महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया फिलहाल महिला को महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है और बच्चा और मां दोनों ही सुरक्षित है मगर बड़ा सवाल यही खड़ा होता है कि हरिद्वार में स्वास्थ्य सुविधा इस तरह लचर है कि एक महिला को सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ गया

Ad_RCHMCT