युवक को व्हाट्सअप पर अनजान लड़की का फोन उठाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल, धमकी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। वीडियो कॉल करने के बाद एक व्यक्ति को अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर महिला से लाखों की ब्लैकमेलिंग की गई। जालसाज अभी भी महिला से पैसों की डिमांड कर रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस के तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।

काठगोदाम थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में गौलापार में रहने वाले एक व्यक्ति ने कहा है कि उसे 26 जून को व्हाट्सअप पर एक अज्ञात युवती की वीडियो कॉल आई। इसके बाद उसे दूसरे नंबर से फोन किया गया कि उसका वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। साथ ही उसे यूट्यूब कार्यालय का मोबाइल नंबर भी दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

जब‌ पीड़ित ने उस नंबर पर संपर्क किया तो कहा गया कि वह 1.85 लाख की रकम ट्रांसफर करे, वीडियो हटा दिया जाएगा। इस पर पीड़ित ने उक्त रकम फोन करने वाले सख्श के नंबर पर भेज दी। इसके बाद उसे अब अलग-अलग नंबरों से फोन कर यह कहकर डराया जा रहा है कि जिस लड़की का वीडियो वायरल हुआ है वह मर गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

साथ ही वह पीड़ित के नाम का सुसाइड नोट छोड़ गई है। लिहाजा वह पांच लाख की रकम देकर मामले को रफा-दफा कर दे। इस पर पीड़ित को ठगे जाने का आभास हुआ और वह पुलिस की शरण में पहुंचा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT