रात में आम के बाग की रखवाली कर रहे थे युवक, गुलदार ने किया हमला, घायल

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। आम के बाग की रखवाली कर रहे 3 युवकों पर देर रात्रि गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। जिससे नवाब व मोनिश गम्भीर घायल हो गये और शहजेब को हल्की चोट आयी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

गुलदार द्वारा हमला करने की जानकारी पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को पास के स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गये। चिकित्सकों ने नवाब व मोनिश को एम्स ऋषिकेश के लिये रैफर कर दिया। जबकि शाहजेब को उपचार देकर घर भेज दिया। उक्त घटना थाना भगवानपुर अन्तर्गत ग्राम मानकमजरा की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

घटना की बाबत रैंजर विनय राठी ने बताया कि गुलदार ने इन तीनों के हाथ पैर व सिर पर पंजो व दांतों से हमला किया। वन विभाग की टीम द्वारा जंगल में गुलदार की तलाश की जा रही है।

Ad_RCHMCT