यहां रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध अवस्था में व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

राज्य के उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात व्यक्ति की शव मिलने से हड़कंप मच गया है जानकारी के अनुसार बता देगी बाजपुर के ग्राम धनसारा में संदिग्ध अवस्था में व्यक्ति का शव मिला है जो कि इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

बता दें कि बाजपुर के ग्राम धनसारा में रेलवे ट्रैक के किनारे रेलवे कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। रेलवे कर्मचारी ने शव की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बाजपुर कोतवाली पुलिस और सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी,

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि शव की जेब से प्राप्त हुए आधार कार्ड के अनुसार शव की शिनाख्त पंजाब के लुधियाना निवासी हरकेवल सिंह के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Ad_RCHMCT