इस इलाके में आंगनबाड़ी केंद्र में घुसे चोरों ने फर्नीचर, बर्तन समेत अन्य सामान उड़ाया

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। बीती रात अज्ञात चोरों ने एक आंगनबाड़ी केन्द्र के ताले तोड़कर वहां से गैस सिलेंडर, खाने पीने के बर्तन और वजन तोलने की मशीन आदि सामान चुरा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

आंगनबाड़ी केन्द्र प्रभारी को सुबह इस चोरी की जानकारी तब हुयी, जब वह केंद्र पहुंची। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती बाॅबी कुमारी ने इस बाबत पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस द्वारा इस चोरी की छानबीन की जा रही है। उक्त मामला कोतवाली रूड़की अन्तर्गत दिल्ली रोड स्थित मौहल्ला मोहनपुरा का है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

घटना की बाबत पुलिस का कहना है कि बीती रात अज्ञात चोरों ने आंगनबाड़ी केन्द्र के ताले तोड़कर वहां से गैस सिलेंडर, बर्तन व फर्नीचर आदि सामान चुरा लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT