पुलिस के जिलाबदर करने के बाद भी घर में मौजूद मिला यह अपराधी, गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिलाबदर होने के बाद भी एक बदमाश घर में ऐशोआराम करता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

मुखानी थाना पुलिस के अनुसार शांति व्यवस्था कायम रखने व अवांछित तत्वों की धरपकड़ को लेकर बीती रात क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि  राजू सागर पुत्र स्व. रामकुमार निवासी ग्राम नाथुपुर पाडली, लामाचौड़ जिलाबदर अपराधी है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

जिलाबदर होने के बाद भी वह अपने घर पर मौजूद है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आरोपी के घर पहुंच गई। जहां से जिलाबदर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

Ad_RCHMCT