उत्तराखंड में निकाय चुनाव में हार के बाद भाजपा की इस महिला नेता ने दिया इस्तीफा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में निकाय चुनावों में भाजपा को कई जगह हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद पार्टी में असंतोष की लहर दौड़ गई है। भीमताल में पार्टी की हार के बाद से कार्यकर्ता इस्तीफा देने में जुट गए हैं। महिला मोर्चा की जिला मंत्री सुनीता पांडे ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

सुनीता पांडे ने अपना इस्तीफा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट को भेजा है, और अपने फैसले की वजह बताते हुए कहा कि पालिकाध्यक्ष चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। सुनीता ने कहा कि पार्टी में बाहरी लोगों के दबदबे के कारण पुराने कार्यकर्ताओं के साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया, जिसके चलते उन्होंने स्वयं भाजपा के उम्मीदवार का विरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सीएम धामी ने किया 'ओहो रेडियो 89.2 एफएम' का शुभारंभ; कहा— "डिजिटल युग में भी रेडियो जनसंवाद का सशक्त माध्यम"

सुनीता पांडे ने आरोप लगाया कि उन्होंने इस मुद्दे पर पहले भी मौखिक रूप से पार्टी नेतृत्व को जानकारी दी थी, और पार्टी की प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में भाग नहीं लिया था। उनका कहना है कि इस कारण ही भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। इस फैसले के बाद, उन्होंने अपना इस्तीफा जिलाध्यक्ष को भेज दिया है और पार्टी के भीतर असंतोष की स्थिति को लेकर विरोध जताया है।

Ad_RCHMCT