पीएफ खातों का पैसा हड़प कर फरार हो गया था यह ईनाम, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। धोखाधडी कर एक वर्ष से फरार चल रहे 25,000 रुपये के ईनामी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 20 दिसम्बर 21 को सुरेश कुमार पुत्र मायाराम निवासी भराड पो. कण्डोई तहसील चकराता देहरादून द्वारा तहरीर दी कि विपक्षी ऋतुराज चतुर्वेदी द्वारा उसके व उसके सहकर्मी के वेतन से प्राप्त किये गये पीएफ की धनराशी को सम्बन्धित पीएफ खातों मे जमा नही किया गया व धोखाधडी की गयी. उक्त तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में मुकदमा अपराध सख्या 295/21 धारा 420/406/409/467/468/ 471 भादवि बनाम ऋतुराज चतुर्वेदी पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियुक्त की तलाश व गिरफ्तारी हेतु विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी गयी, किन्तु अभियुक्त के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही मिल पा रही थी। इसके पश्चात अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु न्यायालय से अभियुक्त का गिरफ्तारी वारण्ट जारी करवाया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये अभियुक्त के नाम पर 10,000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

अभियुक्त के लगातार 01 वर्ष से अधिक से फरार रहने पर दलीप सिंह कुंवर पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित करते हुए अभियुक्त पर ईनामी धनराशि को बढाकर 25000 रुपये किया गया था।

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु  सर्वेश पंवार पुलिस अधीक्षक अपराध, श्रीमती सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक नगर तथा आशीष भारद्वाज पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के मार्गदर्शन में  पीडी भट्ट थानाध्यक्ष थाना प्रेमनगर के नेतृत्व में अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार अथक प्रयासों से इलैक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सुरागरसी व पतारसी की मदद से अभियुक्त ऋतुराज चतुर्वेदी को मालवीय नगर दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष पीडी भट्ट, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रवीण पुण्डीर, उप निरीक्षक सैय्यदुल बहार, कानि नितिन कानि0 किरण एसओजी शामिल थे।

Ad_RCHMCT