उत्तराखंड में चढ़ते पारे के बीच मौसम की आई ये अपडेट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के तीन पर्वतीय जिलों में बारिश की चेतावनी दी है, हालांकि इस संबंध में कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी देहरादून में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, और यहां का अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 15°C के आसपास रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह से ही तेज धूप से पसीने छूट रहे हैं, और पहाड़ी इलाकों में भी दिन चढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित होती है, तो इन तीन पर्वतीय जिलों में बारिश से न सिर्फ लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है, बल्कि यह बारिश खेती और किसानी के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी के कारण सैलानी हिल स्टेशनों की ओर रुख कर रहे हैं। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने के साथ ही सैलानियों की संख्या में भी इजाफा होने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक मौसम शुष्क बना हुआ है, और तेज धूप में लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

मौसम में इस बदलाव से लोगों को राहत मिल सकती है, लेकिन इसके बावजूद गर्मी से बचने के लिए सैलानियों का हिल स्टेशनों की ओर रुख करना जारी रहेगा।

Ad_RCHMCT