​जय श्री श्याम! हल्द्वानी में सजी बाबा की भव्य दरबार, निशान यात्रा में उमड़े हजारों भक्त

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में आयोजन हुआ श्याम बाबा का भव्य कीर्तन.

6 जून 2026 को श्री श्याम युवा मित्र मंडल द्वारा श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम के दिन सुबह लटूरिया बाबा मंदिर से मुखानी खाटू श्याम मंदिर तक निशान यात्रा निकल गई जिसमें हजारों श्याम भक्तों ने प्रतिभा किया. सभी श्याम भक्त निशान यात्रा में नंगे पैर निशान लेकर खाटू मंदिर मुखानी तक पहुंचे और यात्रा को सफल बनाया. संस्था अध्यक्ष अंकित पाल ने बताया कि शाम 7:00 बजे से बाबा के सुंदर-सुंदर भजनों के गुणगान किए गए जिसमें बाबा को रिझाने आए सौरभ शर्मा ने बाबा ये नैया कैसे डगमग डोली जाए,परविंदर पलक ने करो स्वागत बाबा का, खाटू धाम की माटी, कनिका ग्रोवर ने तेरे दरवाजे पर एक अर्जी छोड़ी है, निहाल ठाकरान ने और पंडित विवेक शर्मा बाबा के सुंदर भजनों के गुणगान किए।
कार्यक्रम में संस्था के संजीव कश्यप,रतन चोहान,सोनू बेलबाल,हर्षित पाल,कमल पाल,अनिल पाल,ललित पांडेय,सनी कपूर,रामू गुप्ता,राजू प्रजापति,वाशु नाथ गोस्वामी,पल्लवी गोयल,चंदन जोशी,कमल गोयल,नीरज मिश्रा,मयंक जोशी मौजूद रहे.

Ad_RCHMCT