बर्फीले तूफान में फंसे तीन जवान शहीद, यहां हुआ हादसा

ख़बर शेयर करें -



जम्मू-कश्मीर के माछिल इलाके में ड्यूटी के दौरान सेना के तीन जवान बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए। तीनों जवान के शहीद होने की खबर है। सेना के तीनों जवान 56 राष्ट्रीय राइफल्स के थे। तीनों जवानों के शवों को निकाल लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से देवभूमि में शिवभक्तों का अभिनंदन; सीएम धामी ने कांवड़ियों को परोसा भोजन, पुलिसकर्मियों व पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित


दरअसल, 12 जावा का एक लिंक पेट्रोल है जो नियंत्रण रेखा से एक या 2 किमी पहले पहुंचकर आगे की ओर जा रहा था। शुक्रवार सुबह 2:30 बजे हिमस्खलन हुआ और सेना की टुकड़ी हिमस्खलन की चपेट में आ गई। एक जवान की मौत हाइपोथर्मिया से हो गई और अन्य दो जवानों को हिमस्खलन के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता


खराब मौसम में बर्फीली ऊंचाइयों पर ड्यूटी के दौरान शहीद जवानों की पहचान सौविक हाजरा, मुकेश कुमार और गायकवाड़ मनोज लवक्ष्मण राव के रूप में हुई है। हादसे के बाद सेना के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जवानों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी 2022 में भी अरुणाचल प्रदेश में भी बर्फीले तूफान की चपेट में आने से सेना के 7 जवान शहीद हो गए थे। ये जवान बर्फीले तूफान में फंसने के बाद लापता हो गए थे। बाद में तलाशी अभियान में इन जवानों के शव बरामद हुए थे।

Ad_RCHMCT