महिला सशक्तिकरण को मजबूती, हल्द्वानी में बन रहा 8 करोड़ की लागत से नया केंद्र

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को हल्द्वानी में निर्माणाधीन राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री रेखा आर्या ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पुराने, जीर्ण-शीर्ण भवन के स्थान पर नए भवन के निर्माण के लिए सरकार द्वारा 8 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। नया केंद्र आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिसमें प्रशिक्षण कक्ष, योग कक्ष, मनोरंजन कक्ष और परामर्श कक्ष शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना कर मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा; 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल' और कथा महोत्सव में हुए शामिल

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी वर्षा आर्या, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT