बड़ी खबर-(रामनगर) दीपावली से पूर्व अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन: रामनगर में भट्ठियां नष्ट, तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal ramnagar-आज दिनांक 15.10.2025 को आबकारी आयुक्त महोदया उत्तराखंड  के आदेश के क्रम में दीपावली पर्व के अवसर पर चलाएं जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान एवं जिला आबकारी अधिकारी महोदया नैनीताल के  निर्देशन में रामनगर क्षेत्र के मालधन में आबकारी निरीक्षक रामनगर की टीम द्वारा ग्राम तुमडिया डैम में अवैध कच्ची शराब की भट्ठियां समूल विनष्टीकरण किया गया

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

वहीं टीम ने मौके पर लगभग 5000 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया व 30 लीटर कच्ची शराब बरामद कर मौके पर शराब तस्कर श्री त्रिलोक सिंह पुत्र श्री मंजीत सिंह भोगपुर थाना जसपुर जिला उधमसिंह नगर पर धारा 60 में अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

टीम में आबकारी निरीक्षक उमेश पाल प्रधान आबकारी सिपाही रमाकांत बावड़ी आबकारी सिपाही अलका और जगवती आदि सदस्य मौजूद है

Ad_RCHMCT