उत्तराखंड में पर्यटक बस पलटी, 27 यात्री थे सवार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के समीप दिल्ली से मसूरी आ रही एक टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे की वजह बस की कमानी टूटना बताया जा रहा है।

बस में कुल 27 यात्री सवार थे। हादसे में दिल्ली निवासी अर्चित शुक्ला (पुत्र गिरीश चंद्र शुक्ला) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून स्थित उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया। एक अन्य यात्री को मामूली चोटें आई हैं, जबकि बाकी सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

मसूरी कोतवाल संतोष कुंवर के अनुसार, सुबह कोतवाली को सूचना मिली कि पानी वाले बैंड के पास एक टूरिस्ट बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे का शिकार हुई बस (नंबर: DD01S 9078) दिल्ली के कश्मीरी गेट से गुरुवार रात 11 बजे मसूरी के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस शुक्रवार सुबह पानी वाले बैंड के पास पहुंची, अचानक उसकी कमानी टूट गई, जिससे वाहन असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

बस को 25 वर्षीय चालक जसरेज (पुत्र शमशाद, निवासी विजय पार्क, गली नंबर-15, मौजपुर, दिल्ली) चला रहा था। पुलिस ने चालक से पूछताछ शुरू कर दी है और हादसे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

हादसे के बाद क्रेन की सहायता से बस को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल की गई। अन्य यात्रियों को निजी वाहनों से मसूरी भेजा गया।

गौरतलब है कि जिस स्थान पर बस पलटी, वहां से ठीक नीचे लगभग 150 मीटर गहरी खाई है। यदि बस सड़क से नीचे गिर जाती, तो यह हादसा बेहद भयावह रूप ले सकता था।

Ad_RCHMCT