पर्यटक का नैनीताल में खोया iphone झारखंड के बच्चों से बरामद CCTV कैमरो के माध्यम से मल्लीताल पुलिस ने की डेढ़ लाख के iphone की बरामदगी

ख़बर शेयर करें -


अक्सर हमारी कोई कीमती चीज कभी गुम हो जाए तो मन में हताशा होना स्वभाविक है और यदि कोई उस खोई हुई चीज को वापस ढूंढकर ला दे तो दिल से Thank you तो बनता ही है।

और ऐसा ही एक कारनामा कर दिखाया नैनीताल जनपद की कोतवाली मल्लीताल पुलिस ने। दरअसल विगत दिनांक 18 फरवरी 2022 को आंचल मिश्रा, उन्नाव उत्तर – प्रदेश द्वारा कोतवाली मल्लीताल में आकर बताया गया कि वह अपने दोस्तों के साथ में नैनीताल घूमने को आई थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

और उसी दिन शाम को पंत पार्क मल्लीताल में कपड़े खरीदारी के दौरान उनका आईफोन 13 pro max कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपया (1,50,000) गुम हो गया है काफी तलाश करने के बावजूद भी उन्हें उनका फोन नहीं मिल पा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

जिस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल प्रीतम सिंह के निर्देशन में उ0नि0 हरीश सिंह व का0 संजय व कां0 हरिओम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले गए और जिस आधार पर साहिबगंज झारखंड निवासी दो नाबालिक बच्चों उम्र 10 वर्ष व उम्र 12 वर्ष के कब्जे से युवती का आईफोन- 13 pro max बुधवार को बरामद किया गया तथा बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

गुमशुदा फोन की ऑनर आंचल मिश्रा को द्वारा फोन के माध्यम से उनके गुमशुदा आईफोन की बरामदगी के संबंध में अवगत कराकर गुमशुदा फोन लेने हेतु बताया गया है। खोए हुए कीमती आईफोन के मिलने की सूचना पर उनके द्वारा नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Ad_RCHMCT