दर्दनाक हादसा: 400 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, दो की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पिथौरागढ़–गंगोलीहाट मोटर मार्ग पर गुरुवार देर रात एक बार फिर दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। डूनी से चहज की ओर जा रही एक कार देर रात लगभग 11 बजे अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में डूनी निवासी सुरेश सिंह (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पवन सिंह (35) को जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

दुर्घटना की सूचना मिलते ही गंगोलीहाट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने गहरी खाई से घायल युवक को निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

जानकारी के अनुसार दोनों युवक गुरुवार दोपहर खटीमा से ब्रेजा कार में अपने घर लौट रहे थे। डूनी–चहज मार्ग पर कार अचानक बेकाबू होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की खबर से दोनों परिवारों में मातम छा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ad_RCHMCT