दुखद-(उत्तराखंड) ट्रैकिंग पर गये PWD के AE की मौत

ख़बर शेयर करें -

जनपद उत्तरकाशी- डोडीताल ट्रैक पर एसडीआरएफ ने किया एक ट्रैकर का रेस्क्यू दूसरे का किया शव बरामद।

रविवार को जिला नियंत्रण कक्ष, उत्तरकाशी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि अगोड़ा क्षेत्र में डोडीताल ट्रेक पर गए 02 ट्रैकर में से एक की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गयी है,जिसके शव को लाने हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी दुर्गेश रतुडी के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा पैदल मार्ग से डोडीताल ट्रैक पर पहुँचकर एक ट्रैकर को सकुशल नीचे लाया एवं दूसरे ट्रैकर के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

रेस्क्यू किया गया व्यक्ति:- कांति नौटियाल, निवासी:- मातली, उत्तरकाशी।

मृतक व्यक्ति का नाम :- वीरेंद्र चौहान AE PWD, उत्तरकाशी।

Ad_RCHMCT