दुखद-पानी भरने गए गए युवक की गदेरे में डूबने से मौत

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में दिन पर दिन सड़क हादसों को लेकर मामले दिन पर दिन सामने आते जा रहे हैं एक ऐसा ही मामला गढ़वाल मंडल के टिहरी से सामने आ रहा है यहां पर घनसाली से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां भिलंगना ब्लाक क्षेत्र के चमियाला में एक हादसे में आज युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक पानी भरने गदेरे पर गया था।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा आज सुबह लगभग 10 बजे चमियाला के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक युवक अपनी मोटरसाइकिल से श्रीकोट गदेरे से पानी लेने के लिए गया था। इस दौरान पानी लेकर आते समय गदेरे की पगडंडी से बाइक फिसल कर गदेरे में गिर गई। जिससे युवक की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

बताया जा रहा है कि बाइक लगभग आठ 10 फुट नीचे गिरी थी। जिससे युवक की मौके पर ही मौच हो गई। मृतक की पहचान धनवीर पुत्र स्वर्गीय सूरत सिंह निवासी ग्राम बनगांव पट्टी कैमर तहसील बालगंगा हाल निवासी चमियाला के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जें में ले लिया है। बेलेश्वर हॉस्पिटल में पंचायत नामा की कारवाई की जा रही है।

Ad_RCHMCT