दुखद-(उत्तराखंड) अनियंत्रित होकर बोलेरो हुई दुर्घटनाग्रस्त,दो की मौत

ख़बर शेयर करें -

जनपद चमोली- ज्योलीबगड,लंगासू के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन से SDRF उत्तराखंड पुलिस ने बरामद किए शव।

राज्य में भी सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी तराई तो कभी पहाड़ों से दुखद खबर सामने आरही है। ताजा मामला आज दिनाँक 07 जून 2024 को पुलिस चौकी गौचर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि ज्योलीबगड, लंगासू के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सघन चेकिंग, संदिग्धों से पूछताछ

उक्त सूचना पर SDRF टीम SI मनमोहन सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

उक्त वाहन बोलेरो नंबर (UK11TA-2301) जो अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर पुल से गधेरे में गिर गया था। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे जिनकी घटनास्थल पर मृत्यु हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार व लगाम': यातायात नियम तोड़ने वालों पर बरसी गाज, 253 वाहनों के चालान!

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों व्यक्तियों के शवों को निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल वेदर अलर्ट: भीषण 'हीट वेव' की चपेट में जिला, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी | इस दिन से राहत की उम्मीद

मृतकों का विवरण:-

1. नरेंद्र सिंह पुत्र श्री जयकृत सिंह उम्र 38 वर्ष R/o ग्राम मासो, चमोली (चालक)।
2. अरविंद पुत्र जयपाल सिंह नेगी उम्र 35 वर्ष R/o ग्राम मासो, चमोली।

Ad_RCHMCT