दुखद-(उत्तराखंड) ट्रक गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त,चालक की मौत

ख़बर शेयर करें -

जनपद टिहरी- देवप्रयाग क्षेत्र में एक ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने बरामद किया चालक का शव

राज्य में सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी तराई तो कभी पहाड़ों से हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है ताजा मामला आज गुरुवार को जिला नियन्त्रण कक्ष, टिहरी गढ़वाल द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि देवप्रयाग में एक ट्रक गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट ब्यासी से HC जितेंद्र सिंह नेगी के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर एक ट्रक (GJ 27 TD -4402) अनियंत्रित होने से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें केवल चालक ही सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर खाई में उतरकर शव तक पहुँच बनाई व कड़ी मशक्कत करते हुए रोप स्ट्रैचर व बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

मृतक का विवरण:- प्रमोद पुत्र रामस्वरूप, निवासी- भरतपुर, उत्तर प्रदेश।

Ad_RCHMCT