दुःखद- अनियंत्रित कार संकेत बोर्ड से टकराने से युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हाइवे पर छोई मोड़ के पास एक कार संकेत बोर्ड से टकरा गई, जिससे कार में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायल को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि कार सवार युवक हरिद्वार से रुद्रपुर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

 मृतक की पहचान हरिद्वार के तेजपुर चुड़ियाला निवासी वीरेंद्र सिंह के रूप में की गई है, जबकि घायल युवक का नाम वसीम, निवासी हरिद्वार है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT