ट्वेंटी-20 “कॉर्बेट कप”:-ए के.रामनगर और राजा इलैवन ने जीते मैच

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर:-एम.पी.इण्टर कॉलेज के खेल मैदान में आज सुदीप मासीवाल मेमोरियल ट्वेंटी-20 “कॉर्बेट कप” मे आज पहला मैच ए के.रामनगर व एस. जी. क्लब अमरोहा के मध्य खेला गया जिसे रामनगर ने जीता।

इस मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि संतोष मेहरोत्रा संस्थापक इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब द्वारा किया गया ,टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ए. के . रामनगर की टीम ने 5 विकेट पर 220 रनों का विशाल स्कोर बनाया।

जिसमे नीतिश जोशी ने शानदार शतकीय पारी खेली, अपनी पारी में नितिश ने 17 चौके व 8 छक्कों की मदद से 51 गेंदो पर 134 रन बनाए, जतिन विर्क ने भी शानदार 59 रन का योगदान दिया।

अमरोहा टीम की ओर से इब्राहिम ने 3 व वसीम अहमद ने 2 विकेट प्राप्त किए, 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमरोहा की टीम के 156 रनों पर ऑल आउट हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

जिसमें योगेश सैनी ने सर्वाधिक 53 रनों का योगदान दिया, रामनगर टीम के लिए शकील अहमद , शानू अली, हारून ओर जतिन ने 2-2 विकेट प्राप्त किए, इस मैच को ए. के. रामनगर टीम ने 64 रनों से जीता, नीतिश जोशी इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे, नवीन जोशी , गोपाल कांडपाल अंपायर की भूमिका में रहे।

दूसरा मैच प्रथमा बैंक मुरादाबाद व राजा इलैवन रामनगर के मध्य खेला गया,इस मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय नेगी पूर्व ब्लॉक प्रमुख और ज्येष्ठ प्रमुख द्वारा दोनों टीमो के खिलाड़ियों से परिचय करते हुए किया गया, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजा इलैवन रामनगर ने 7 विकेट पर 168 रन का स्कोर बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

जिसमें सानिब सिद्दीकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 56 रन की पारी खेली व चन्द्र प्रकाश टम्टा ने 37 ओर अज़ीम अंसारी ने 31 रन का योगदान दिया।

मुरादाबाद टीम की ओर से कप्तान दिलशाद नवाब ने 3 व राजा ने 2 विकेट प्राप्त किये,169 के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुरादाबाद की टीम मात्र 103 रनों पर ऑल आउट हो गई जिसमें शादान ने सर्वाधिक 45 रनों का योगदान दिया।

रामनगर टीम के लिए नाज़िश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट व कप्तान राजा सलमानी ने 2 विकेट प्राप्त किये, इस मैच को राजा इलैवन रामनगर ने 65 रनों से जीता , नाज़िश इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

नदीम अंसारी व शादाब उल हक इस मैच के अंपायर रहे ।अदनान रज़ा स्कोकर व मो.तौकीर ऑनलाइन स्कोकर रहे जबकि तहसीन रज़ा, भूपेश उपाध्यक्ष, मंसूर अली खान कमेंटेटर रहे।इस दौरान , धीरज चौहान, हर्षित उप्रेती, भुवन शर्मा, नदीम अख्तर, इमरान सिद्दीकी, अरविंद चौधरी,करन बिष्ट, दीपक शर्मा, मोहन बिष्ट, मानवेन्द्र काराकोटि, एस. एस. आई.प्रेमकुमार विश्वकर्मा, इमरान हुसैन, शाह फ़ैसल ,शाहनवाज खान,गगन भंडारी, संजय कुमार, जगमोहन बिष्ट, मोहसिन खान, मो.मोबीन, अमित अग्रवाल, सुंदर बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT