ट्वेंटी-20 कॉर्बेट कप:-बजरंगी क्लब रामनगर ने जीता मैच,दीपक मनराल रहे इस मैच के मैन ऑफ द मैच

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर:-एम.पी.इण्टर कॉलेज के खेल मैदान में आज सुदीप मासीवाल मेमोरियल ट्वेंटी-20 कॉर्बेट कप में आज का मैच बजरंगी क्लब रामनगर व ब्लू टाइटंस नैनीताल के मध्य खेला गया।इस मैच को बजरंगी क्लब रामनगर ने जीता।

मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि गणेश रावत पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व भाजपा नेता द्वारा किया गया, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बजंरगी क्लब रामनगर ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 204 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें दीपक मनराल (मेंडिस) ने शानदार बल्लेबाजी प्रदशर्न करते हुए 49 गेंदों पर 3 छक्कों व 11 चौको की मदद से 82 रनों का योगदान दिया व राजेश रावत ने 49 रनों का योगदान दिया, नैनीताल की ओर से बसन्त ओर सूरज ने 2-2 विकेट प्राप्त किए, 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नैनीताल की टीम मात्र 53 रनों पर ऑल आउट हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

हिमांशु ने सर्वाधिक 14 रनों का योगदान दिया, बजंरगी क्लब रामनगर के लिए दीपक मनराल ने सर्वाधिक 3 रोहित मनराल ओर कुशाग्र पाण्डेय ने 2-2 विकेट प्राप्त किए, बजरंगी क्लब रामनगर ने 151 रनों के बड़े अन्तराल से इस मैच को जीता, दीपक मनराल इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

अमित अग्रवाल व शादाब उल हक अंपायर व अदनान रज़ा स्कोकर व मो. तौक़ीर ऑनलाइन स्कोकर रहे जबकि तहसीन रज़ा अमन पाठक कमेंटेटर रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

इस दौरान भुवन शर्मा, नदीम अख्तर, इमरान सिद्दीकी, अरविंद चौधरी,राकेश अग्रवाल,राजू रावत, दीपक शर्मा, मोहन बिष्ट, मानवेन्द्र काराकोटि, एस. एस. आई.प्रेमकुमार विश्वकर्मा, इमरान हुसैन, शाह फ़ैसल ,शाहनवाज खान,गगन भंडारी, संजय कुमार, जगमोहन बिष्ट, मोहसिन खान, मो.मोबीन, सुंदर बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT