ऑटो चालक से दो भाईयों ने की मारपीट, धारदार हथियार से काटा कान

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। दो भाईयों ने ऑटो चालक की बेरहमी से धुनाई लगा दी। आरोप है कि उस पर धारदार हथियार से हमला बोला गया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में ऑटो चालक लाइन नंबर 18, आजाद नगर निवासी मोहम्मद साजिद पुत्र मो. राशिद ने कहा है कि बीती 4 अप्रैल को मोहल्ले में ही रहने वाले नावेद ने दूरभाष पर अपने पुत्र फैजान को घर भेजने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' पोर्टल लॉन्च: मेधावी छात्रों को JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग देगी धामी सरकार; सरकारी नीतियों में शामिल होंगे विद्यार्थियों के सुझाव

यह बात जब उसने फैजान को बताई तो वह आग बबूला हो गया और अपने भाई फराज के साथ गाली गलौज पर उतारू हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया

जब उसने इसका विरोध किया तो दोनों भाई मारपीट पर उतारू हो गए। आरोप है कि उस पर धारदार हथियार से हमला बोला गया। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT