यहां दो बसों की हुई भिड़ंत, आधा दर्जन यात्री हुए घायल

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। गौलापार दानीबंगर मोड़ पर सितारगंज मार्ग पर रोडवेज और फैक्ट्री की बस में जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची चोरगलिया थाना पुलिस टीम और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को 108 सेवा से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल को भेजा है। सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

हादसे के कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। बताया गया की हल्द्वानी- सितारगंज मार्ग पर हल्द्वानी से बनबसा को जा रहे रोडवेज की बस और सिडकुल की कर्मचारियों से भरी बस चोरगलिया थाना क्षेत्र के दानीबांगर मोड़ पर कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

बताते चलें कि घने कोहरे के कारण दोनों बसों के आपस में जबरदस्त टक्कर होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई, घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बस से उतर कर 108 सेवा से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल को भेजा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Ad_RCHMCT