दुःखद- पुराने भवन की मरम्मत के दौरान मलबे में दबकर ठेकेदार की मौत, दो मजदूर गंभीर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां पुराने भवन की मरम्मत के दौरान अचानक मलबा गिरने से तीन लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को कोटद्वार में एक पुराने भवन में मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी दौरान खिड़की को निकालते समय अचानक मलबा भरभरा कर नीचे गिर पड़ा। मलबे की चपेट में आने से ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT