दुकान में चोरी के मामले में दो शातिर दबोचे, लाखों की नगदी बरामद

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस के हाथ सफलता लगी है। इस मामले में पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 8 लाख बरामद किए गए हैं। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को जानें युवा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

घटना की बाबत सीओ रूड़की पल्लवी त्यागी ने बताया कि 3 दिन पहले नवीन गोयल की नेहरू नगर स्थित दुकान से 25 लाख रूपये की नगदी चोरी हो गयी। पुलिस ने जब इस बाबत जांच की तो पुलिस को जानकारी हुयी कि इस चोरी में दुकान के नौकरों इंजमाम व इन्तजार निवासीगण रामपुर चुंगी रूड़की का हाथ है।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

पुलिस ने जब उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने कारोबारी नवीन गोयल की दुकान से 25 लाख रूपये की चोरी करना कबूल कर लिया। पुलिस ने इनकी निशान्देही पर 8 लाख रूपये की नगदी बरामद कर ली। बहरहाल पुलिस दोनों शातिरों से गहनता से पूछताछ कर रही है।

Ad_RCHMCT