दुखद-दर्दनाक सड़क हादसे मे दो लोगों की मौत,महिला गंभीर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी/रामनगर-राज्य मे सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी पहाड़ों तो कभी तराई से सड़क हादसों कघ दुखद खबर सामने आ रही है।ताजा मामला शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा देर रात शुक्रवार को हल्द्वानी-रामनगर रोड पर हुआ। यहां अज्ञात वाहन और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक कालाढूंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दाबका पुल के पास गैबुआ में हल्द्वानी से रामनगर की ओर आ रही मारुति अल्टो कार संख्या UK 04 AB 0874 को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन महिला गंभीर रूप से घायल है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि कार सवार रामनगर की ओर जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भाग गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे में मृतकों के नाम उपेंद्र उर्फ सनी और नवाज खान बताये जा रहे हैं। दोनों ही मृतक हल्द्वानी निवासी बताए जा रहे हैं।

कार में तीन महिलाएं भी सवार थी, जिसमें रूपा नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे उपचार के लिये 108 एंबुलेंस के माध्यम से रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। इसके अलावा कार में दो और महिला योगीता और मीनू भी थी जिन्हें हादसे में हल्की चोटें आई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक द्वितीय मनोज नयाल और उपनिरीक्षक जोगा सिंह व भुवन जोशी ने अस्पताल पहुंचकर हादसे में सुरक्षित बची महिलाओं से घटना के बारे में जानकारी ली। इस हादसे में घायल रूपा को संयुक्त चिकित्सालय रामनगर से हल्द्वानी रेफर किया गया।

Ad_RCHMCT