करारा प्रहार: रामनगर में दो अभियोग दर्ज, शराब बनाने के उपकरण नष्ट, भारी मात्रा मे शराब बरामद

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchalरामनगर (नैनीताल):-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं राज्य में अवैध मद्य निष्कर्षण पर सख्ती के तहत आबकारी विभाग ने मंगलवार को रामनगर क्षेत्र के मालधन और तुमड़िया डैम में संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की। यह दबिश उपजिलाधिकारी रामनगर के नेतृत्व में चलाई गई प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत दी गई, जिसमें क्षेत्रीय आबकारी टीम एवं जनपदीय प्रवर्तन दल, नैनीताल ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत


कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण के दो अड्डों पर छापा मारते हुए लगभग 5000 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गया। टीम ने एक रबर ट्यूब में भरी हुई लगभग 100 लीटर कच्ची शराब बरामद की तथा शराब बनाने के उपकरण भी मौके पर ही नष्ट कर दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति


इस दौरान अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री में संलिप्त कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। टीम द्वारा दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं तथा आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत विधिसम्मत विवेचना प्रारंभ की गई है।

एक व्यक्ति सुखदेव निवासी मालधानचौड़ तुमडिया डैम  द्वितीय  निवासी को  लगभग 8लीटर   कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी


इस संयुक्त अभियान में आबकारी निरीक्षक उमेश पाल के साथ तहसील रामनगर की राजस्व टीम भी शामिल रही।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी दिनों में भी ऐसे अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कठोर अभियान जारी रहेंगे।

Ad_RCHMCT